Thursday 31 August 2017

मुंगेर👉आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर के छात्र एवं राष्ट्रीय मुक्केबाज मनीष कुमार को देश में बिहार का नाम रौशन करने के लिए राजकीय खेल सम्मान से सम्मानित किया गया।साथ ही 30,000 रूपये का पुरस्कार भी मिला।



मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  ||  राष्ट्रीय मुक्केबाज मनीष कुमार को देश में बिहार का नाम रौशन करने के लिए सम्मानित किया गया है।पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर के इंडोर हाॅल में कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना द्वारा खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुंगेर के राष्ट्रीय मुक्केबाज मनीष कुमार को देश में बिहार का नाम रौशन करने के लिए सम्मानित किया गया। मनीष को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक आशीष कुमार सिन्हा ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Tuesday 29 August 2017

बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे गए भोजन व राहत सामग्री



मुंगेर/कटिहार/पटना।। प्रधान संपादक महेंद्र झा की कलम से मुंगेर संवाददाता व कटिहार संवाददाता की संयुक्त रिपोर्ट।। मुंगेर जिला की सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल सीताकुण्ड से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित गांव डीह पिछले कुछ वर्षों से काफी सुर्खियों में है। इस गांव में भी एक ऐसा स्थल है जहां ईश्वरीय कृपा की बारिश होती रही है, कुछ ऐसी ही कृपा आज हमारे बीच भी प्रभु के प्रसाद के रूप में वितरित हो रही है। उक्त बातें मंगलवार को अररिया व कटिहार में बाढ़ की मार झेल रहे पीड़ित  शिव भक्तों ने भोजन व राहत सामग्री पाने के बाद कही।
विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Monday 28 August 2017

मुंगेर👉मुंगेर के युवा नेता रुद्र प्रताप सिंह उर्फ आरपी सिंह बने बिहार जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष साथ ही पार्टी ने सिवान और मुंगेर की भी जिम्मेदारी सौंपी।

#उप संपादक प्रिंस दिलखुश की रिपोर्ट#


पटना स्तिथ जदयू प्रधान कार्यालय में सोमवार को मुंगेर निवासी और युवा नेता रुद्र प्रताप सिंह उर्फ आरपी सिंह को जदयू बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ  के सीवान एवं मुंगेर प्रभारी बनाया गया है।इस पद पर मनोनीत किये जाने के बाद तकनीकी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रुद्र प्रताप सिंह ने तहे दिल से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ रामचरित प्रसाद,माननीय मंत्री ललन सिंह एवं वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी को तकनीकी स्तर पर पुरी मजबूती के साथ ले जाएंगे और अपना कर्तव्य निभाएंगे।

8 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल के साथ एक महिला गिरफ्तार





धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। महिला के पास से 8 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अविनाश चंद्रा ने बताया कि शामपुर ओपी क्षेत्र के जवायत गांव निवासी सुनीता देवी 8 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल लेकर बरमन्नी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सारोबाग चौक के समीप पुलिस ने जमालपुर-धरहरा मुख्य मार्ग की घेराबंदी करते हुए गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी। एक ऑटो में पुलिस ने झोला लेकर बैठी एक महिला को संदेह के आधार पर तलाशी ली। जिसमें महिला के झोले में 8 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि जमालपुर में उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने 200 रूपये की मजदूरी देकर झोले को बरमन्नी पहुंचाने का कार्य सौंपा। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला शामपुर ओपी क्षेत्र के जवायत गांव निवासी ऐंचा पासवान की पत्नी है। ऐचा पासवान का पहले से आपराधि रिकार्ड रहा है, जो कई कांडों में वांछित है। वैसे पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मुंगेर👉 आगामी 29 अगस्त को मुंगेर सांसद वीणा देवी एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह मुंगेर में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में होंगें शामिल।

मुंगेर||उप संपादक प्रिंस दिलखुश।
मुंगेर।मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमति वीणा देवी और लोजपा के पूर्व सांसद श्री सूरजभान सिंह आगामी 29 अगस्त को मुंगेर आ रहे हैं।सांसद एक दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।वहीँ रात्रि विश्राम मुंगेर के परिसदन में करेंगे,साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।यह जानकारी मुंगेर लोजपा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र भारती ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Sunday 27 August 2017

 मुंगेर||उप संपादक प्रिंस दिलखुश।

मुंगेर।रविवार को मुंगेर लोजपा की एक बैठक मुंगेर लोजपा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र भारती के नेतृत्व में बुलाई गई ।बैठक में 1 सितम्बर को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के श्री पसुपति पारष जी नागरिक अभिनन्द में शामिल होने पर चर्चा की गई ।और 13 सितम्बर को लोजपा के जमुई सांसद सह लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान के मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे ।सफल कार्यक्रम हो उस पर भी चर्चा हुई ।बैठक में जिला और प्रखंड ,प्रदेश के नेता मौजूद थे।
मुंगेर||उप संपादक प्रिंस दिलखुश।
मुंगेर।बीते 15 एवं 16 जुलाई को 2017 को योग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में तृतीय बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जो 8 से 10 सिंतबर 2017 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित है। उसमें बिहार राज्य के यह चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनका प्रशिक्षण 20 दिन पूर्व से चलता आ रहा है। दो अलग अलग स्थानों पर 1 सरस्वती विद्या मंदिर , शादीपुर मुंगेर एवं बड़ी दुर्गा स्थान , जमालपुर में किया जा रहा है। बालिका वर्ग में खिलाड़ियों के नाम - सोनी प्रिया, आस्था, अनिशा, स्वेता रानी, रिया कुमारी, स्मृति राज, कशिश राज, वंही बालक वर्ग में आलोक कुमार, आनन्द कुमार, पवन कुमार है। इस टीम के साथ बालिका कोच के रूप में स्वर्णलता कुमारी एवं बालक कोच के रूप में मृगांग राज है। इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के अलावा 20 अन्य राज्यों की टीम शामिल होगी। इन खिलाड़ियों का मिलान समारोह दिनांक  03 सिंतबर 2017 दिन रविवार को किया जाएगा। इस बात की जानकारी एसोसिएशन के महासचिव निशांत कुमार ने दी।

Saturday 26 August 2017

मुंगेर👉 मुंगेर के किशोर कुमार के नाम से मशहूर एवं मुंगेर के कला संस्कृति के गौरव मंटू मस्तान के मौत पर सभी कांग्रेसियों ने दुःख जाहिर किया है।हरियाणा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमित राम रहीम के समर्थको द्वारा जो ताण्डव मचाया गया वह काफी निंदनीय है : साई शंकर युवा कांग्रेसी नेता

 मुंगेर||उप संपादक प्रिंस दिलखुश।

मुंगेर।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो0 नुररूलाह गांधी एवं युवा कांग्रेसी नेता साईं शंकर ने सयुंक्त रूप से कहा कि  हरियाणा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमित राम रहीम के समर्थको द्वारा जो ताण्डव मचाया गया वह काफी निंदनीय है।
हरियाणा राज्य प्रशासन एवं उसके मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मूक दर्शक बनकर देखते रहे। औऱ देखते ही देखते यह हिंसा पांच राज्यो मे फैल गयी।
हरियाणा की सरकार वहाँ की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने मे विफल साबित हुई है।
अतः अविलंब नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

दूसरी तरफ बिहार मे भीषण बाढ़ के कारण अब तक उन्नीस जिला बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। तथा चार सौ से अधिक लोगो की  मौत हो चुकी हैं। और इसे अब तक राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में त्राहि त्राहि मची हुई है। तथा केंद्र एवं राज्य सरकार मूकदर्शक बने हुए हैं।

मुंगेर के किशोर कुमार के नाम से मशहूर एवं मुंगेर के कला संस्कृति के गौरव मंटू मस्तान के मौत पर सभी कांग्रेसियों ने दुःख जाहिर किया है। एक तरफ जहां ज़िला प्रशासन द्वारा मुंगेर स्थापना दिवस जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे करोड़ों रुपये खर्च करती है ,तथा बाहर से बुलाये गए कलाकारों पर लाखों रुपये खर्च कर देते है , वही स्थानीय कलाकारों को ना कोई मान सम्मान मिलता है, तथा भुखमरी का शिकार होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते है।
उनकी आत्मा की शांति के लिऐ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। संजय कुमार, मो0 शाहिद, मो0 सरफराज, मो0 इम्तियाज , मो0 फैज, सुनील जालान, धीरज जालान, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

मुंगेर👉महारैला में शामिल होने सैकड़ो सपाई कार्यकर्ता सड़क मार्ग से हुए पटना के लिए रवाना।👉धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए सपा हर कुर्बानी को तैयार : पप्पू यादव।

मुंगेर||उप संपादक प्रिंस दिलखुश।

जमालपुर।महारैला में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में दर्ज़नो वाहन से सड़क मार्ग के लिए रवाना हुए।वहीं कल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के उपरांत मुंगेर की टीम अखिलेश यादव की अगुवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय खाद्य मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में मौजूद रहेंगे।

सड़क मार्ग से रवाना होने से पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए सपा हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का तीन जथ्था रैली में शामिल होने के लिए रात में रेल मार्ग से नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं सचिव नकुल यादव के नेतृत्व में रवाना होंगे।वहीं उन्होंने कहा कि महारैला में सपा की हिस्सेदारी काफी महत्वपूर्ण होगी।साम्प्रदायिक शक्तियों को करारा जवाब मिलेगा।

जिला के साथ मुख्यालय से पार्टी की महिला सभा अध्यक्ष रंजना यराफत,प्रधानमहासचिव मनोज कुमार मधुकर,वरिष्ठ नेता रामनाथ राय, सचिव सुरेन्द्र महतो,मो.आजम,अमरशक्ति, संजय यादव,धरहरा प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव,बरियारपुर अध्यक्ष त्रिदेव सिंह,मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति,कुमार प्रभाकर,राजकुमार, मथुरी यादव,मिथलेश यादव,देवन यादव,सुमन सिंह,सुबोध तांती,रूपेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

भगवान पशुपतिनाथ महादेव का हुआ महाभिषेक, दी गई यज्ञाहुति



पटना/मुंगेर || सम्पादक की कलम से ओमवाणी पत्रिका के सौजन्य से ||झारखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कई मंदिरों के दौरे पर पहुंचे सदकर्मा आश्रम के संचालक सह ओम के साधक मुकेश सिंह उर्फ ओमकार बाबा ने 21 अगस्त को बुलंदशहर जिलांतर्गत सिकंदराबाद में स्थित भजनलाल शिवालय मंदिर में पहुंचने के बाद भगवान पशुपतिनाथ महादेव का महाभिषेक किया।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Friday 25 August 2017

27 की महारैला के लिए बाइक रैली सह नुक्कड़ सभा कर लोगों का किया जागरूक



मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता की रिपोर्ट  || शुक्रवार को राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमालपुर में धीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में बाइक रैली सह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को आगामी 27 अगस्त को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तावित देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना था।


विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

मुंगेर/जमालपुर👉चाँद को अर्घ्य देकर मनाया गया चकचंदा का पर्व।


मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता  सुजीत कुमार की रिपोर्ट  || जमालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भादो मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मनाया जानेवाला आस्था के पर्व चकचंदा श्रद्धापूर्वक विधि विधान से मनाया गया।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

भाजपा भगाओ देश बचाओ अभियान में समाजवादी लेंगे हिस्सा



मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता की रिपोर्ट  || बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा भगाओ, देश बचाओ महाअभियान में बिहार के अलावे देश के विभिन्न राज्यों से समाजवादी हिस्सा लेने आ रहे हैं। देश के विभिन्न प्रान्तों में निवास करने वाले समाजवादी विचारधारा के लोगों का समर्थन राजद सुप्रिमों लालू प्रसाद के साथ है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने जनसम्पर्क अभियान से लौटने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

जल्द स्वास्थ्य लाभ पाकर शिवधाम जाएंगे शिवभक्त महाकाल बम



पटना/मुंगेर || सम्पादक की कलम से ओमवाणी पत्रिका के सौजन्य से ||गंगा के उद्गम स्थान गंगोत्री से भारी बर्फबारी के बीच पवित्र गंगाजल कांवर में भर लखनऊ होते हुए सुल्तानगंज के रास्ते देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम तक पैदल नंगे पांव लम्बी यात्रा के बाद बाबा बैद्यनाथ की पवित्र ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने का कीर्तिमान हासिल करने वाले संत महाकाल सेवक सुरेशानंद जी महाराज उर्फ महाकाल बम इस वर्ष अपनी यात्रा के बीच ही एक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। उक्त जानकारी गाजियाबाद स्थित स्वामी नंदलाल अस्पताल में महाकाल बम से मिलने के बाद मुंगेर वापस लौटे सदकर्मा आश्रम के संचालक ओमकार बाबा ने दी।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Thursday 24 August 2017

संकट मोचक की भुमिका में भुवी ने किया लंका फतेह


नई दिल्ली/कोलम्बो || प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से || श्रीलंका के पाल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस सिस्टम से श्रीलंकाई टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया। 5 मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

उमा-शिव की जोड़ी का प्रतीक है दोमुखी अड़हुल



पटना/मुंगेर || सम्पादक की कलम से ओमवाणी पत्रिका के सौजन्य से ||भाद्रपद शुक्लपक्ष तृतीया अर्थात तीज के पावन त्योहार के दिन दोमुखी अड़हुल का खिलना एक शुभ संकेत है। ये दोमुखी अड़हुल उमा-शिव की जोड़ी के पावन प्रतीक के रूप में शिवधाम की बाग में खिला है। उक्त बातें मुंगेर सीताकुण्ड डीह स्थित सदकर्मा आश्रम में मुकेश सिंह उर्फ ओमकार बाबा ने कही।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

सुहागिन महिलाओं के लिए तीज व्रत सबसे उत्तम व फलदायी : ओमकार बाबा



पटना/मुंगेर || सम्पादक की कलम से ओमवाणी पत्रिका के सौजन्य से || भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि हिन्दु धर्म में काफी शुभ तिथि मानी जाती है। इसे तीज के रूप में भी जाना जाता है। हिन्दु धर्म में सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लम्बी उम्र व मंगल कामना को लेकर उपवास करती हैं। तीज रूपी माता शक्ति की आराधना करने वाली सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत के माध्यम से अपने पति के लिए तीज माता से वरदान मांगती है। उक्त बातें सीताकुण्ड डीह स्थित सदकर्मा आश्रम में मुकेश सिंह उर्फ ओमकार बाबा ने बताई।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Wednesday 23 August 2017

मुंगेर/जमालपुर👉लायंस क्लब जमालपुर आदर्श ने काली पहाड़ी क्षेत्र में किया वृक्षारोपण।



 मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  || लायंस क्लब जमालपुर आदर्श की ओर से स्थानीय काली पहाड़ी क्षेत्र के तालाब किनारे करीब 20 अलग अलग वृक्ष लागये गए।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

मुंगेर👉भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होंगे सपाई।जिले के थानों को दलालों से मुक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी चलाएगी अभियान:पप्पू यादव।


मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  ||आगामी 27 अगस्त को भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने के निर्णयानुसार प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी भी अपनी ताकत झोकेगी।


विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

मुंगेर/जमालपुर👉अल्बर्ट रोड के मरम्मती को लेकर रेल प्रशासन सजग नही:मनोज क्रांति।



मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  || एक तरफ जहाँ केंद्र सरकार और राज्य सरकार विकास के रोज शब्दबाग दिखा रहा है, वही रेल प्रशासन के लापरवाही के कारण जमालपुर शहर के रेल क्षेत्रो के कई सड़के जो गड्ढे में तब्दील हो गया है,जिसके कारण स्कूली बच्चों,वृद्ध आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

यूनिवर्सिटी के लिए आरडी एंड डीजे कोलेज के चयन पर सीएम को बधाई



मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  || छात्र जदयू के ज़िलाध्यक्ष विक्की गुप्ता ने मुंगेर के छात्र और अभिभावकों की बहुचर्चित मांग मुंगेर विश्वविधालय की जानकारी देते हुए कहा कि मुंगेरवासियों की मांग को हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी ने पिछले वर्ष ही पूरा कर दिया था लेकिन विश्वविधालय की प्रशासनिक भवन मुंगेर मुख्यालय मे बने इसकी मांग छात्र जदयू ने कई बार मुख्यमंत्री जी से की थी, छात्र अभिभावको के हित मे माननीय मुख्यमंत्री जी ने मांग को मान लिये।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Tuesday 22 August 2017

भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैला को लेकर राजद की तैयारी जोरशोर से


मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  ||  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर आगामी 27अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले महारैला को सफल बनाने के लिए जमालपुर राजद नगर अध्यक्ष मंटु यादव द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा एवं जनता के संवाद इत्यादि का सिलसिला लगातार जारी है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Monday 21 August 2017

मुंगेर👉नगर निगम के वार्ड नं-31 में 40 लाभुकों को मिला प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ।



मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट  || नगर निगम के वार्ड नं-31 के लल्लूपोखर की वार्ड पार्षद सरस्वती देवी ने रविवार को अपने वार्ड क्षेत्र के लाभुकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत एलपीजी कनेक्शन का वितरण किया गया।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।




मालेगांव धमाका: कर्नल पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत




नई दिल्ली ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से दिल्ली संवाददाता की रिपेर्ट ।। 2008 में मालेगांव में हुए धमाके के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोति को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। कर्नल पुरोहित 9 साल से मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 253 तक पहुंची





पटना ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से पटना संवाददाता की रिपेर्ट ।। बिहार में बाढ़ की वजह से करीब 18 जिले प्रभावित हैं। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सरकारी आंकड़ों की मानें तो बिहार में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। राज्य में अब तक 253 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के 18 जिलों में करीब 1 करोड़ 27 लााख लोग इस भयावह बाढ़ से प्रभावित हैं।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Sunday 20 August 2017

दांबुला में गब्बर के प्रहार से लंका हुई चित





नई दिल्ली ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से दिल्ली संवाददाता की रिपेर्ट ।। भारत व श्रीलंका के बीच दांबुला में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में क्रिकेट जगत के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन की धुंएधार बल्लेबाजी के सामने श्रीलंकाई शोर चित पड़ गए। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हराते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।



इण्डियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ने संगठन की मजूबती सहित अन्य विषयों पर की बैठक आयोजित

 

मुंगेर || उप सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट || रविवार को इण्डियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अबोध ठाकुर की अध्यक्षता में स्थानीय पूरबसराय स्तिथ प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अभिभावक समिति सदस्य मो.सलाम साबरी उपस्थित थे।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

चतुर्थ राष्ट्रीय स्तर योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी तैयार



मुंगेर || उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से  जमालपुर संवाददाता  नीरज पाठक की रिपोर्ट || छत्तीसगढ़ में 8 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय स्तर योगासन खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे बिहार के प्रतिभागियों की तैयारी अंतिम दौर में है। उक्त जानकारी योगा एसोसिएशन ऑफ बिहार के राज्य महासचिव निशांत कुमार ने दी।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।


Saturday 19 August 2017

उत्कल एक्सप्रेस के 6 डब्बे पटरी से उतरी, 6 की मौत व 60 से अधिक घायल



मुजफ्फरनगर ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से ।। पुरी से हरिद्वार जा रही 18477 अप कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर के खतौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में करीब 6 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में घायलों की संख्या करीब 60 से अधिक बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन रेल कर्मियों व स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव व राहत कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गई।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

सीएम आवास के बाहर नीतीश व शरद समर्थक आपस में भिड़े



पटना ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से पटना संवाददाता की रिपेर्ट ।।
राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 1 आणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मोटरसाईकिल पर सवार होकर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शरद यादव के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी राजद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी नारे लगा रहे थे। इस दौरान नीतीश  समर्थकों व राजद कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत हो गई।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

वीवीपीएटी प्रणाली के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की जरूरत : मुख्य निर्वाचन आयुक्त




नई दिल्ली ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से दिल्ली संवाददाता की रिपेर्ट ।। मुख्य चुनाव अधिकारियों का दो दिन का सम्मेलन शनिवार को नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. जोटी व भारत के चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत ने संयुक्त रूप से किया।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

उपराष्ट्रपति ने बार्सिलोना व कैम्ब्रिल्स में हुए आतंकी हमले की निंदा की



नई दिल्ली ।। प्रमुख सम्पादक महेंद्र झा की कलम से दिल्ली संवाददाता की रिपोर्ट।। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने स्पेन के दो जगहों बार्सिलोना व कैम्ब्रिल्स में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ऐसे बर्बर और निंदनीय कृत्य को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता और आज मानवता के समक्ष सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि केवल समन्वित वैश्विक प्रयासों से ही अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Friday 18 August 2017

मैट्रिक परीक्षा 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त तक



पटना || सम्पादक की  कलम से पटना संवाददाता की रिपोर्ट || बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी आदेश के बाद बिहार के सभी सरकारी व अनुदानित विद्यालयों में मैट्रिक परीक्षा 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुका है। मैट्रिक रजिस्ट्रेशन का कार्य 16 अगस्त 2017 से शुरू कर दी गई है। बिहार बोर्ड के आदेशानुसार रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2017 तय की गई है।


विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

धरहरा में हुइ मारपीट में दो महिला जख्मी



धरहरा/मुंगेर || उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से धरहरा संवाददाता की रिपोर्ट || धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग में नाला बंद करने को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । जख्मी महिला का धरहरा पीएचसी में ईलाज कराया जा रहा है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

सृजन घोटाले की जांच सीबीआई के हवाले



पटना/भागलपुर || सम्पादक की  कलम से भागलपुर संवाददाता की रिपोर्ट || भागलपुर के बहुचर्चित सृजन घोटाले की जांच अब सीबीआई से कराई जाएगी। बिहार सरकार ने इस हाई प्रोफाइल 300 करोड़ से अधिक राशि के घोटाले के मामले में अब खुद को पाक-साफ साबित करना चाहती है। यही कारण है कि सरकार अब इस मामले ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।


Thursday 17 August 2017

बोचहा विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा





बोचहा || उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुजफ्फरपुर संवाददाता की रिपोर्ट || मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा विधानसभा की विधायक बेबी कुमारी ने गुरूवार को बाढ़ प्रभावित शेरवानीचक गांव व अब्दुलनगर पंचायत के अकबरपुर गांव का दौरा किया। विधायक बेबी कुमारी ने बोचहा प्रखंड के अंचलाधिकारी उन क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने की सरकार की तैयारियों का भी जायजा लिया।


विस्तृत खबर पढ़ने के लिए www.navhindustan.org पर क्लिक करें।

Wednesday 16 August 2017

राजद को बड़ा झटका, प्रगति मेहता जदयू में शामिल





पटना || सम्पादक की कलम से || पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए पुत्रमोह काफी मंहगा साबित होता जा रहा है। लालू प्रसाद की पार्टी राजद को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की अगली सुबह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए काफी चौंकाने वाली थी, जब उनके खास-म-खास राजद के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने लालू प्रसाद का दामन छोड़ नितीश का दामन थाम लिया।
पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रगति मेहता को जदयू की सदस्यता दिलाई। सदस्यता दिलाने के बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने प्रगति मेहता को मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर प्रगति मेहता ने कहा कि राजद एक परिवारवाद की पार्टी है। राजद में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है।
वहीं, मुंगेर से राजद नेता युगल किशोर ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू प्रवक्ता संजय प्रसाद सिंह ने दोनों नेताओं को जदयू में शामिल होने पर बधाई दी।

मुंगेर:👉 छात्र जदयू मुंगेर ने बीआरएम कॉलेज में चलाया सदस्यता अभियान।

मुंगेर||उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

मुंगेर।बुधवार को छात्र जदयू के ज़िलाध्यक्ष विक्की गुप्ता के नेतृत्व मे बीआरएम कॉलेज मुंगेर मे सदस्यता अभियान चलाया गया। उन्होने बताया कि कला के विषय मे नामंकन 11 अगस्त से बंद कर दिया गया है।वहीं छात्र जदयू की टीम जब प्रिंसपल से बात करने के बाद भी बार बार रशीद खत्म होने का बहाना बनाया जा रहा था,और छात्राओ को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इससे गुस्साये छात्र जदयू ने कोलेज प्रशासन के खिलाफ ज़म कर नारेबाजी की और प्रचार्य से बात की और कहा अगर एक भी हमारी बहनों को परेशानी हुई, तों छात्र जदयू चुप नहीं बैठेगा,और उग्र अंदोलन करेगा।

छात्र जदयू ज़िला अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने कहा हमारे मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी ने बहुत से कार्य किये है। छात्राओ को साईकिल से लेकर पोशाक,स्टूड़ेंट क्रेडीट कार्ड से लेकर बहुत से काम किये है,और छात्र जदयू द्वारा चलाये जा रहे छात्र सहायता केन्द्र सह सदस्यता अभियान मे 100 से ज्यदा छात्राओ ने सदस्यता ग्रहण की।
वही इस सदस्यता अभियान के
संचालन मे मुख्य रूप से छात्र जदयू के ज़िला महासचिव मनिष कुमार ,स्मृती झा ,छात्र जदयू ज़िला प्रवक्ता चन्द्रभूषण भारती ज़िला कार्यकारनी सोनु कुमार छात्र नेता मिथुन कुमार सहित बहुत से कार्यकरता मौजुद थे

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नृत्यांशी कला सोसाइटी के कलाकारों ने जलवे बिखेरे



जयपुर सिटी, 16 अगस्त, 2017 || राजस्थान लाइव के लिए ब्यूरो चीफ प्रीती श्रीवास्तव की रिपोर्ट || जन्माष्टमी व स्वतन्त्रता दिवस के पर्व पर एच. आर. फिल्म के द्वारा मालवीय नगर, गौरव टावर में नृत्यांशी कला सोसाइटी की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
 नृत्यांशी कला सोसाइटी के कलाकारों ने कत्थक नृत्य व फोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी l
कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना से हुई, शुद्ध कत्थक कृष्णरास, बिरथलीस सॉन्ग पर शास्त्रीय नृत्य के रंगों से दर्शकों का मन मोहा। व कला संस्कृति बचायो अभियान के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक किया।
कार्य क्रम में एच. आर. फिल्म के निर्देशक हिमांशु शर्मा के द्वारा एक नया बॉलीवुड सॉन्ग मुझे मिला दे ... रिलीज़ किया गया ।
हिमांशु शर्मा जी का कहना है कि हम सभी देशवासी  हमारी संस्कृति से जुड़े रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मगेंद्र शर्मा जी, विष्णु लाका जी ,जया जैन जी, लखायनी जी, पुष्पेंद्र भरद्वाज तथा संयोजक ब्रिज सेवा समिति के हरेन्द्र शर्मा जी, समुन्द्र सिंह जी, भौर सिंह जी, रिंकू अग्रवाल जी, संजय सिंह कुमहेर जी, व अमृत ग्रुप के राजन सरदार जी व नृत्यांशी कला सोसाइटी के बृजकिशोर श्रीवास्तव जी , प्रीती श्रीवास्तव जी रहे । नृत्यांशी कला सोसाइटी की सचिव प्रीती श्रीवास्तव ने हिमांशु , विकास बंसीवाल ,अरबाज़ खान , कृति, गौरांवि  चित्रांशु , नृत्यांशी , व उभरती प्रतिभओं को ध्यान्यवाद दिया।

Tuesday 15 August 2017

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला कराना बेहद निंदनीय



पटना || सम्पादक की कलम से || स्वतन्त्रता दिवस के पावन मौके पर वैशाली में एक श्राद्ध के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के काफिले पर कातिलाना हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड दलित प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता विनीता स्टेफी ने कही।
उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता से बेदखल होने से बौखलाई राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकताओं ने अपनी गुंडागर्दी दिखानी शुरू कर दी है। विनीता स्टेफी ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के ऊपर हुए हमले के पीछे राजद कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है। उन्होंने बताया कि सुशील मोदी स्वतंत्रता दिवस की शाम वैशाली में भाजपा नेता के घर श्राद्ध के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान वैशाली स्थित चकसिकंदर गांव में राजद के कुछ समर्थकों ने अचानक उनके काफिले पर हमला बोल दिया। इस हमले में करीब चार से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
जदयू प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने आए राजद के हमलावरों ने जिस तरह से हमला बोला है, उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि राजद के कार्यकर्ता बिहार में अपराध का माहौल कायम करना चाहते हैं। मगर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि जल्द से जल्द हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विनीता स्टेफी ने कहा कि सुशील मोदी के काफिले से कुछ देर पहले ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का काफिला इसी मार्ग से गुजरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के इशारे पर ही उप मुख्यमंत्री के ऊपर हमला को अंजाम दिया गया है। करीब 400 की संख्या में लाठियों से गाड़ीयों पर प्रहार कर रहे हमलावर लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के पक्ष में नारा लगा रहे थे। सत्ता हाथ से जाने के बाद हताशा में आकर राजद कार्यकर्ता हमलावर तेवर दिखा रहे हैं।
जदयू प्रवक्ता ने आगे कहा कि बागी रुख अपनाए जदयू के राज्यसभा सांसद शरद यादव के बिहार दौरे से पूर्व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया था कि जदयू के कार्यकर्ता पटना हवाई अड्डे पर शरद यादव के ऊपर हमला बोल देंगे। मगर जदयू के कार्यकर्ताओं ने किसी तरह की हिंसक प्रदर्शन नहीं किया। जदयू के कार्यकर्ताओं ने अहिंसा व मर्यादा का परिचय दिया था। मगर इसके विपरीत आज उपमुख्यमंत्री के ऊपर हमला बोलकर राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी अमर्यादित आचरण का परिचय दिया है।
बिहार की जनता आने वाले समय में चुनाव में राजद को करारी शिकस्त देगी।
विनीता स्टेफी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द हिरासत में लेकर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाए।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे



पटना || सम्पादक की कलम से || स्वतन्त्रता दिवस की देर शाम वैशाली जिले के चकसिकंदर गांव में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। जिसमें करीब चार से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रत हो गई। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि तेजस्वी यादव के इशारे पर ही उप मुख्यमंत्री के ऊपर हमला को अंजाम दिया गया है। करीब 400 की संख्या में लाठियों से गाड़ीयों पर प्रहार कर रहे हमलावर लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के पक्ष में नारा लगा रहे थे।


इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया गया।

नवहिन्दुस्तान न्यूज़ लाइव बिहार स्टेट सब एडिटर प्रिंस दिलखुश।


👉इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया गया।

गोरखपुर।इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय - सी/149 /32, कुरैशी काॅटेज, गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड पर ध्वजारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने किया।
ध्वजारोहण के बाद पत्रकारों ने राष्ट्र गान एंव राष्ट्र गीत गाया।
उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हर जाति, हर मजहब, हर सूबे, हर भाषा के लोगों ने मिलकर संघर्ष किया।, जिसने हमें एकता का मंत्र दिया।
महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अश्फाक उल्लाह खान, टीपू सुल्तान, सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, बेगम हजरत महल, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सरोजनी नायडू ने जिस प्रकार धर्म निरपेक्षता को पुष्पित एवं पल्लवित किया।
उससे हमें सब भारतीय का गौरव बढ़ा। इनके द्वारा किये गये संघर्षों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर जितेन्द्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रफ़ी अहमद अंसारी, अतीक अहमद, मोईन सिद्दीकी, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार गुप्ता, दानिश कमाल, शाहनवाज़ अहमद, सतीश मणि त्रिपाठी, ख्वाजा जियाउद्दीन, मोहम्मद आजाद, नवेद आलम, मो. आज़म, सुरेन्द्र सिंह, अजय गिरी, दीपक त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, राजन राम त्रिपाठी, मो. रफीक, प्रीति द्विवेदी, शमीम अहमद डायमंड, जुबेर आलम, मो. कैफ, चन्द्र प्रकाश अग्रहरी, वलायत अली, वजीहउद्दीन उस्मानी, मो. अहमद खान, डॉ. इरशाद अहमद, अजीजुद्दीन आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

मुंगेर :-👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली।

मुंगेर ||उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश।

मुंगेर।जमालपुर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर भारतीय सेना के हाथों  झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन के उपरांत जमालपुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिससे शहर के सैकड़ों युवाओं ने पुरे जोशो जनून के साथ देश के प्रति जागरुकता दिखाते हुऐ तिरंगा यात्रा में शामिल हुऐ।
यात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष शंकर कु० सिंह एंव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिक्की आनंद ने संयुक्त रुप से किया।
तिरंगा यात्रा फुलका गुमटी से 6 न० गेट, जनता मोड़, बराट चौक, अवन्तिका मोड़, जुबली वेल होते हुऐ इस्ट कोलनी थाना से वापस फिर जुबली वेल आई।

सभा को संबोधित करते हुऐ वक्ताओं ने कहा की आज विदेशी ताकत हिन्दुस्तान पर हमला करने की साजिश कर रही है। इस साजिश को नाकाम करने के लिए देश के सभी युवाओं को जात, धर्म, रंगरूप किसी भी प्रकार के भेदभाव से बाहर निकल कर देश की एकता और अखंडता के लिए तत्पर रहें।

मौके पर विभाग प्रमुख मुकेश सिंह,जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम,नगर उपाध्यक्ष अमन गुप्ता,विशाल मंडल,सुभाष,राजा यादव,आनंद मुकेश,रवि यादव,नवदीप,राहुल
पासवान,मनिष सिन्हा,मयंक शर्मा,अमित यादव,शिवम मसकरा,गौरव विश्वकर्मा,प्रणव झा,अभिजीत मिश्रा नितीश पासवान,बिट्टू,जैकी,आशिस सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

71 वीं स्वतंत्रता दिवस पर पोलो मैदान में जिलाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन







मुंगेर || उप-सम्पादक प्रिंस दिलखुश की कलम से मुंगेर संवाददाता अमरनाथ गुप्ता की रिपोर्ट || स्वतंत्रता की 71 वीं वर्षगांठ पर मंगलवार 15 अगस्त को मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने पोलो मैदान के प्राचीर पर झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन से पूर्व आरक्षी अधीक्षक आशीष भारती की अगुवाई में जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया।
झंडोत्तोलन के उपरांत जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के युवाओं को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर 2016 को तीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया। जिसमें 12 वीं पास करने के बाद उच्चतर शिक्षा के लिए ऋण मुहैया कराने को लेकर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन की राशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार व कुशल बनाने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि बिहार में मात्र 13 प्रतिशत छात्र ऐसे हैं जो इंटर के बाद उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। सरकार की योजना है कि 2019 तक यह संख्या बढ़ कर 24 प्रतिशत हो जाए। बिहार सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू किया है।  बिहार के अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक तंगी की वजह से उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। उन छात्र-छात्राओं के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एक वरदान साबित हो रहा है। इस योजना के तहत अब तक कुल 66 आवेदनों को निष्पादित करते हुए एक करोड़ 83 लाख 88 हजार रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के तहत अब तक कुल 1978 प्राप्त हुए थे, जिनमें  1933 आवेदनों को स्वीकृति देते हुए कुल 45 लाख से 37 हजार रूपये की राशि आवेदकों के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। कुशल युवा कार्यक्रम योजना के तहत युवाओं को स्वावलंबी, स्वरोजगार व कुशल बनाने के लिए 3 माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कंप्यूटर प्रशिक्षण के अलावे कौशल संवाद तथा भाषा संवाद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बिहार सरकार द्वारा जन शिकायतों के प्रभावी निष्पादन हेतु पिछले वर्ष शुरू की गई बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के जरिए जन शिकायतों के निपटारे में काफी सहायता मिली है। पिछले एक वर्ष में मुंगेर जिले में अनुमंडल तथा जिला स्तर पर प्राप्त कुल 3081 आवेदनों में से 2780 मामले निष्पादित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में भी काफी सुधार आए हैं। आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मुंगेर जिले के सदर अस्पताल अनुमंडलीय अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कई जरुरी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिससे आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने खरीफ फसल के लिए 2017 के लिए डीजल अनुदान के रूप में मुंगेर जिले के सभी प्रखंडों में कुल 95 लाख 32 हजार 200 रूपये  का आवंटन किया है। डीजल से सिंचाई करने वाले कृषकों को  नियमानुसार डीबीटी द्वारा डीजल अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाती है। मुंगेर जिले के 150 कृषकों को नीरा उत्पादन प्रसंस्करण एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण तथा 150 कृषकों को प्रमंडलीय खरीफ महाअभियान का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के अंतर्गत कुल चार करोड़ 58 लाख रुपये की लागत पर 30 योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कुल तीन करोड़ रुपये की लागत पर 41 योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कुल 6 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत पर 153 योजनाओं पर कार्य जारी है।  महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार की प्लानिंग चल रही है।