Wednesday 19 December 2018

कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना ही लक्ष्य : राखी राणा



जमालपुर। कांग्रेस की पूर्व विधान पार्षद लक्ष्मी देवी की पुत्री राखी राणा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एक विशेष साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह अपनी नानी पूर्व विधायक लीला देवी एवं मां पूर्व विधान पार्षद लक्ष्मी देवी की तरह ही कांग्रेस की कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के हाथ को मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी के सपनों को साकार करने के लिए ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। मां लक्ष्मी देवी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को  उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, देवराज सुमन, ब्रह्मदेव चौरसिया, मोहन सिंह, श्याम सुंदर, अजय सिंह बच्चन, रामू सिंह, अजीत मालाकार, कृष्णा अग्रवाल, अरुण सिंह अशोक पासवान, इंद्रदेव मंडल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग देंगी। एक विशेष अभियान चलाकर पार्टी में युवाओं, महिलाओं, दलितों व पिछड़ों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान की तर्ज पर बिहार में भी कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर आम लोगों को भरोसा है।

No comments:

Post a Comment

nhlivemunger@gmail.com