Friday 9 March 2018

नव हिंदुस्तान पोर्टल खबर का असर के बाद पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान


नव हिंदुस्तान पोर्टल खबर का असर के बाद पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान
करीब दर्जनभर अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
जमालपुर। नव हिंदुस्तान पोर्टल के शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए जमालपुर थाना एवं फरीदपुर ओपी ने संयुक्त रूप से शराब माफियाओं गेसिंग बाजों एवं जुए के धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस को इस विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें पुलिस ने दर्जनों शराब माफियाओं एवं जुआबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, शुक्रवार देर शाम पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के बारे में पुलिस द्वारा फिलहाल कोई आंकड़ा पेश नहीं किया गया है। आदर्श थाना जमालपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ रात भर अभियान चलाया जाएगा। जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा।

अब पुलिस वाहन में दलालों एवं माफियाओं की नो एंट्री
फरीदपुर ओपी क्षेत्र के निवासियों की शिकायत के बाद नव हिंदुस्तान पोर्टल में प्रकाशित किया गया था कि ओपी पुलिस वाहन दलालों एवं माफियाओं के मटरगश्ती और अवैध वसूली के लिए वाहन बनकर रह गया था। पुलिस वाहन के नियमित चालक होने के बावजूद प्राइवेट वाहन चालक का इस्तेमाल किया जा रहा था। इतना ही नहीं, फरीदपुर ओपी में दलालों का भी अक्सर जमावड़ा लगा रहता था। खबर के प्रकाशन के बाद फरीदपुर ओपी प्रभारी दिनेश साहू ने आश्वासन दिया कि आगे से पुलिस वाहन में दलालों एवं माफियाओं को एंट्री नहीं दी जाएगी। पुलिस वाहन को नियमित वाहन चालक ही चलाएंगे। फरीदपुर ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब माफियाओं को पकड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

nhlivemunger@gmail.com