Friday 9 March 2018

पुष्प प्रदर्शनी के बाद वार्षिक गार्डन प्रतियोगिता का हुआ समापन

पुष्प प्रदर्शनी के बाद वार्षिक गार्डन प्रतियोगिता का हुआ समापन

जमालपुर। पूर्व रेलवे रेल इंजन कारखाना जमालपुर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय 62 वां वार्षिक गार्डन प्रतियोगिता एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। केंद्रीय संस्थान (सीआई) में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी लगाया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में लगाए गए की अध्यक्षता में लगाए गए  पुष्प प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रकार के उन्नत किस्म के फूल एवं सब्जियों के पौधों एवं रंग बिरंगी फूलों को सजाया गया था। प्रदर्शनी में परमानेन्ट प्लान्ट्स इनपाट, कट एनुअल्स, कट रोजेज आदि प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत तरतीब से रखे गमलों एवं सजाये गये विविध रंगों के फूलों से सुशोभित प्रदर्शनी स्थल फूलों की घाटी सदृश्य प्रतीत हो रहा था। जहां पीले, केसरिया, बैगनी आदि विविध रंगों के बड़े-बड़े डहेलिया, गुलाब, गेंदा, पुष्पों के अलावा छोटे छोटे रंग बिरंगे फूलों ने दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं, तितली के आकार वाली पैन्जी, लाल, गुलाबी एवं सफेद फूलों वाले लिनेरिया, डहेलिया, बिगोनिया, स्‍टाक, स्‍ट्राबरी, आर्नामेंटल कैबीज, बोनसाई, मेडिसिनल, मोहक साल्विया, डेजी, डायमार पोथका, फ्लास्क एवं रेनुकुलस इत्यादि दर्शको का मन मोह रहे हैं। वहीं क्रोटन, फर्न, रबड़ के पौधे तथा पाम की विविध प्रकार की प्रजातियां भी अत्यन्त आकर्षक हैं। दूसरी ओर, विविध प्रकार की सब्जियों एवं फूलों की विकसित व उन्नत प्रजातियों के प्रदर्शित नमूनों तथा प्रतियोगियों द्वारा फूलों एवं कलियों द्वारा बनाये गुलदस्ते भी प्रदर्शनी में चार-चांद लगा रहे थे। मुख्य कारखाना प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय, इरवो की अध्यक्षा साधना पांडेय, सहायक कार्मिक पदाधिकारी अशोक कुमार दीक्षित, सहायक कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित रेलवे के विभिन्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लिया। पुष्प प्रदर्शनी में रेल अधिकारियों की पत्नियां एवं महिला रेल कर्मियों ने भी हिस्सा लिया।

रामेश्वर प्रसाद प्रथम एवं राजीव कुमार रहे द्वितीय

जमालपुर। पूर्व रेलवे जमालपुर रेल कारखाना के तत्वधान में आयोजित दो दिवसीय 62 वां वार्षिक गार्डन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के विभिन्न श्रेणियों में 23 पदक हासिल करने वाले रामेश्वर प्रसाद विजेता घोषित किए गए वही उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (वैगन) राजीव कुमार 11 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।

No comments:

Post a Comment

nhlivemunger@gmail.com