Thursday 8 March 2018

अजय कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जताया हर्ष

अजय कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जताया हर्ष

जमालपुर। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जिलाध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सिंह के मनोनय का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। पार्टी के जमालपुर नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अजय कुमार सिंह जैसे अनुभवी एवं कर्मठ कार्यकर्ता को प्रभारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया जाना पार्टी के हित में है। उनके दिशा-निर्देश में कार्य करने एवं पार्टी के विकास में काफी सहायता मिलेगी। इधर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो नूरुल्लाह ने कहा कि अजय कुमार सिंह कांग्रेस के एक जिम्मेदार कार्य करता है। सौरभ निधि द्वारा पार्टी को बीच मझधार में छोड़ दिए जाने के बाद जो विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हुई थी, उससे उबरने में अजय कुमार सिंह काफी सहायक सिद्ध होंगे। पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

No comments:

Post a Comment

nhlivemunger@gmail.com